जयपुर : पंचायत चुनाव तीसरे चरण में शाम 6 बजे तक मतदान के अंतिम आंकड़े जारी हो गए है. तीसरे चरण में शाम 6 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 68.39% रहा. जारी आंकड़ों में कुल 116 पंचायत समितियों का मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ. सर्वाधिक मतदान बांसवाड़ा जिले की नाहरपुरा पंचायत समिति में 82.71% रहे हैं.
सबसे कम मतदान दौसा पंचायत समिति में 49.90% रहे हैं. सर्वाधिक मतदान वाली पंचायत समितियां नाहरपुरा (बांसवाड़ा) में 82.71%, गंगड़तलाई (बांसवाड़ा) में 80.80%, भादरा (हनुमानगढ़) में 80.25%, दलोट (प्रतापगढ़) में 80.22, आनंदपुरी (बांसवाड़ा) में 80.19%, सांगानेर (जयपुर) में 79.86%, बागीदौरा (बांसवाड़ा) में 79.51%, नोहर (हनुमानगढ़) में 79.18%, पल्लू (हनुमानगढ़) में 79.03%, सिद्धमुख (चूरू) में 76.99% मतदान हुआ.
सबसे कम मतदान वाली पंचायत समितियां दौसा में 49.90%, समदड़ी (बालोतरा) में 51.74%, जवाजा (ब्यावर) में 53.16%, जैतारण (ब्यावर) में 54.40%, सलूंबर में 57.17%, बामनवास (सवाई माधोपुर) में 57.88%, पीपलू (टोंक) में 57.95%, बौंली (सवाई माधोपुर) में 58.28%, मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) में 58.35%, सेमारी (सलूंबर) में 58.43% मतदान हुआ.
अन्य प्रमुख आंकड़े बांसवाड़ा की गंगड़तलाई में 80.80% मतदान हुआ. हनुमानगढ़ की भादरा में 80.25% मतदान हुआ. प्रतापगढ़ की दलोट में 80.22% मतदान हुआ. जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में 79.86% मतदान हुआ. दौसा पंचायत समिति में सबसे कम 49.90% मतदान हुआ.