पंचायत चुनाव का तीसरा चरण जारी, दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान 52.46 प्रतिशत दर्ज

जयपुर : पंचायत चुनाव का तीसरा चरण जारी है. दोपहर 3 बजे तक कुल 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है. राजस्थान की कुल 116 पंचायत समितियों के मतदान आंकड़े जारी हुए हैं. सबसे अधिक मतदान बांसवाड़ा जिले की नाहरपुरा पंचायत समिति में 64.65 प्रतिशत हुआ है. 

दूसरे नंबर पर बांसवाड़ा की गंगड़तलाई पंचायत समिति में 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ है. हनुमानगढ़ की भादरा पंचायत समिति में 63.55 प्रतिशत मतदान हुआ है. बांसवाड़ा की आनंदपुरी पंचायत समिति में 63.32 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

खैरथल-तिजारा की तिजारा पंचायत समिति और प्रतापगढ़ की दलोट पंचायत समिति में 63.07-63.07 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे कम मतदान सवाई माधोपुर की बौंली पंचायत समिति में 41.72 प्रतिशत हुआ है. दौसा की लालसोट पंचायत समिति में 42.16 प्रतिशत मतदान हुआ है.