CM भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर ली उच्चस्तरीय बैठक, पुलिस अधिकारियों को त्योहारी सीजन के मद्देनजर दिए निर्देश

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को त्योहारी सीजन के मद्देनजर निर्देश दिए हैं. पूरी सतर्कता एवं सक्रियता से कार्य करने, वांछित अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.

मादक पदार्थों, साइबर अपराध सहित महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिये हैं. बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, भास्कर ए. सावंत सहित पुलिस उच्च अधिकारी मौजूद रहे. वहीं पुलिस महानिरीक्षक एवं जिलों के पुलिस अधीक्षक वीसी के जरिये बैठक से जुड़े.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली
-उन्होंने पुलिस अधिकारियों को त्योहारी सीजन के मद्देनजर दिए निर्देश
-पूरी सतर्कता एवं सक्रियता से कार्य करने,वांछित अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करने,
-मादक पदार्थों,साइबर अपराध सहित महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिये
-बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा
-अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, भास्कर ए. सावंत सहित पुलिस उच्च अधिकारी मौजूद रहे
-वहीं पुलिस महानिरीक्षक एवं जिलों के पुलिस अधीक्षक वीसी के जरिये बैठक से जुड़े