राहुल गांधी कुछ भी कहते रहे, मुंगेरी लाल के सपने देखने से कौन रोक सकता है ? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान

जयपुरः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायत चुनाव को लेकर दावा किया है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा को अच्छे संकेत मिल रहे हैं. दो चरणों के मतदान के रुझान सकारात्मक है. राठौड़ ने तीसरे चरण के मतदान में भी अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई है. भाजपा में अंतिम चरण के प्रत्याशियों को लेकर आज समीक्षा होगी. जिला परिषद में जैसलमेर और 127 पंचायत समिति में प्रत्याशियों में चयन होना है. 

सोशल मीडिया का सदुपयोग हो, दुरुपयोग रोकना हमारा मकसद है. सोशल मीडिया के जरिए गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिशों पर चिंता जताई. सोशल मीडिया की पूरी टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए. गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने और जनता को जागरूक करने की जरूरत है. सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मुद्दा संसद में भी उठा चुका हूं. 

मुंगेरी लाल के सपने देखने से कौन रोक सकता है ?
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कहते रहे. मुंगेरी लाल के सपने देखने से कौन रोक सकता है ? मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए देश के सम्मानित प्रधानमंत्री हैं. विकसित भारत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी भूमिका है. कोई कुछ भी कल्पनाएं करता रहे, प्रधानमंत्री विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. 

मीडिया से कोई बात छिप नहीं सकती:
कांग्रेस की रैली पर मदन राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि मीडिया से कोई बात छिप नहीं सकती. मीडिया के पास अच्छे स्रोत होते हैं. कांग्रेस के दस लाख लोगों के जुटने के दावे को कपोल-कल्पित बताया. कांग्रेस की रैली के सफल होने पर भी राठौड़ ने सवाल उठाए.     

सोशल मीडिया आज चुनौतीपूर्ण:
हमने सोशल मीडिया के उपयोग से सफलता प्राप्त की. लेकिन आज इसका दुरूपयोग हो रहा है. Fake narrative को पकड़ना होगा. ऐसे लोगों को शामिल करना है. जो ऐसे नैरेटिव को पकड़ सके. जिससे सही चीज समाज के सामने आ सके. आज ये हम सबके सामने चुनौती है. मैं तो भुगत भोगी हूं ही. आप में से कई ओर भी होंगे. सोशल मीडिया आज चुनौतीपूर्ण है.