जयपुर: जयपुर शहर में कल से स्लीपर बसों की एंट्री बंद हो जाएगी. ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली को देखते हुए फैसला लिया. दिवाली त्यौहार पर जाम रोकने के लिए 3 से 9 नवंबर तक व्यवस्था में बदलाव किया.
स्लीपर बसें 4 बाहरी स्टैंड से संचालित होंगी. दिल्ली-आगरा के लिए बसें ट्रांसपोर्ट नगर में बजरी मंडी बस स्टैंड पर मिलेंगी. अजमेर के लिए बसें भांकरोटा स्थित हीरापुरा बस स्टैंड से मिलेंगी.
टोंक के लिए बसें पुराने बाइपास बी-2 क्लोवरलीफ के नीचे से मिलेंगी. सीकर के लिए बसें विद्याधर नगर स्टेडियम के पास से मिलेंगी. दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को 20 किमी. का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा.
जयपुर शहर में कल से स्लीपर बसों की एंट्री बंद:
-ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली को देखते हुए लिया फैसला
-दिवाली त्यौहार पर जाम रोकने के लिए 3 से 9 नवंबर तक व्यवस्था में बदलाव
-स्लीपर बसें 4 बाहरी स्टैंड से होंगी संचालित
-दिल्ली-आगरा के लिए बसें ट्रांसपोर्ट नगर में बजरी मंडी बस स्टैंड पर मिलेंगी
-अजमेर के लिए बसें भांकरोटा स्थित हीरापुरा बस स्टैंड से मिलेंगी
-टोंक के लिए बसें पुराने बाइपास बी-2 क्लोवरलीफ के नीचे से मिलेंगी
-सीकर के लिए बसें विद्याधर नगर स्टेडियम के पास से मिलेंगी
-दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को 20 किमी. का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा