Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का तीसरा चरण कल, चुने जाएंगे पंच-सरपंच, 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

जयपुरः राजस्थान में पंचायत चुनाव का कल तीसरा चरण है. आज पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी. 27 जिलों में 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे. आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों और पंच सरपंच के लिए मतदान दल रवाना होंगे. तीसरे चरण में प्रदेश के 27 जिलों की 377 जिला परिषद वार्डों में चुनाव होगा. 377 जिला परिषद वार्डों में 1305 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. तीसरे चरण में 124 पंचायत समितियां में सदस्यों के चुनाव होंगे. 116 पंचायत समितियों के 2119 वार्डो में 7789 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे. 

तीसरे चरण में 11869 मतदान केंद्रों में मतदान होगा. तीसरे चरण में कुल 1,06,81,567 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें 5548472 पुरुष, 5133051 महिला और 44 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है. कल 3 नवंबर को पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटिंग होगी. तीसरे चरण में 3716 ग्राम पंचायतों में होंगे सरपंच और 34218 वार्डो में पंच चुने जाएंगे. पंच-सरपंच के लिए 4 नवम्बर को नामांकन होगा. 5 नवंबर को पंच और सरपंच का चुनाव होगा. 

मतदान दलों की रवानगी शुरूः
बीकानेर में तीसरे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई है. तृतीय रेंडमाइजेशन के बाद मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है. लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी में मतदान होगा. 112 ग्राम पंचायतों के 402 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. पॉलीटेक्निक कॉलेज से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना होंगे. 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. 4 नवंबर को पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन, 5 को मतदान और मतगणना होगी. 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा. चौथे चरण की तैयारियां भी तेज, 92 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे. नोखा, पांचू और जसरासर में 426 मतदान केंद्र बनाए गए.      

पंच और सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को होंगे चुनावः
डीडवाना में 5 पंचायत समितियों में कल मतदान होगा. जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव होगा. मकराना, इटावा बामनिया, पीलवा, परबतसर और नावां में चुनाव होगा. पंच और सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को चुनाव होंगे. 545 बूथों पर 130 रिटर्निंग अधिकारी तैनात किए. 4,85,454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 34 मतदान केंद्रों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है. 5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 20 वृत्ताधिकारी व इंस्पेक्टर सहित 2600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है.