राजस्थान में बदला मौसम: दिन के तापमान में आई गिरावट, माउंट आबू रहा सबसे ठंडा, जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम?

प्रतिकात्मक फोटो

प्रतिकात्मक फोटो

जयपुर: राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि रात का पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है. इसके चलते दिन में हल्की ठंडक महसूस हो रही है, वहीं रात में सर्दी का असर कम है.

प्रदेश में माउंट आबू सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा. श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी में रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंडक कम महसूस की जा रही है. शेखावाटी क्षेत्र के कई शहरों में भी न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कमजोर पड़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दौरान दिन में धूप खिली रहेगी और कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है.