जयपुर: राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम (RVPN) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. निगम ने कार्मिकों का महंगाई भत्ता (DA) 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा.
जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते की बकाया राशि (एरियर) कर्मचारियों के GPF-SAB खाते में जमा की जाएगी. वहीं, नवंबर 2026 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नकद भुगतान के रूप में मिलेगा.
#Jaipur: राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम कर्मचारियों के लिए खुश खबरी कार्मिकों का DA 60% से बढ़ाकर किया गया 63%, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से होगा लागू, जुलाई से अक्टूबर तक.... #RajasthanWithFirstIndia @RajGovOfficial @ml_vikas https://t.co/b1scCSEPx9
— First India News (@1stIndiaNews) November 3, 2026
राज्य सरकार के वित्त विभाग के आदेश के बाद राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं. निगम के मुख्य लेखाधिकारी की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया गया है. इस फैसले से निगम के कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा.