जयपुर : गुलाबी नगर के 200 बाजार रोशनी से गुलजार होंगे. दीपावली को लेकर जयपुर डिस्कॉम प्रशासन की जोरशोर से तैयारियां चल रही है. बाजारों में रोशनी के लिए 60 से अधिक अस्थाई कनेक्शन जारी किए जाएंगे. इन कनेक्शनों पर 5 दिन में 2 लाख यूनिट बिजली उपभोग का अनुमान है. इसके अलावा स्थाई कनेक्शनों से भी दुकानें-कॉम्पलेक्स रोशन होती है.
इन कनेक्शनों पर करीब 2 लाख यूनिट की खपत आने का अनुमान है. यानी अकेले सजावटी रोशन के लिए कुल 3 से 4 लाख यूनिट का उपभोग होगा. नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन पर डिस्कॉम प्रशासन डेढ़ गुना टेरिफ लेता है. लेकिन सरकार ने व्यापारियों की मांग पर सिंगल टेरिफ के निर्देश दिए है. ऐसे में औसतन 10 रुपए प्रति यूनिट कॉमर्शियल बिजली की टेरिफ लगेगी. अभियंताओं की माने तो इस हिसाब से 40 लाख की बिजली का उपभोग होगा.
गुलाबी नगर के 200 बाजार होंगे रोशनी से गुलजार
-दीपावली को लेकर जयपुर डिस्कॉम प्रशासन की जोरशोर से तैयारियां
-बाजारों में रोशनी के लिए 60 से अधिक जारी किए जाएंगे अस्थाई कनेक्शन
-इन कनेक्शनों पर 5 दिन में 2 लाख यूनिट बिजली उपभोग का अनुमान
-इसके अलावा स्थाई कनेक्शनों से भी रोशन होती है दुकानें-कॉम्पलेक्स
-इन कनेक्शनों पर करीब 2 लाख यूनिट की खपत आने का अनुमान
-यानी अकेले सजावटी रोशन के लिए कुल 3 से 4 लाख यूनिट का होगा उपभोग
-नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन पर डिस्कॉम प्रशासन लेता डेढ़ गुना टेरिफ
-लेकिन सरकार ने व्यापारियों की मांग पर सिंगल टेरिफ के दिए निर्देश
-ऐसे में औसतन 10 रुपए प्रति यूनिट कॉमर्शियल बिजली की लगेगी टेरिफ
-अभियंताओं की माने तो इस हिसाब से 40 लाख की बिजली का होगा उपभोग