जयपुर : पंचायतीराज चुनाव का तीसरा चरण जारी है. दोपहर 1 बजे तक 36.76 प्रतिशत मतदान हुआ है. राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक कुल 36.76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है. कुल 116 पंचायत समितियों के मतदान आंकड़े जारी हुए हैं.
प्रतापगढ़ जिले की डालोट पंचायत समिति में सर्वाधिक 46.85% मतदान हुआ है. खैरथल-तिजारा की तिजारा पंचायत समिति में 46.70% मतदान के साथ दूसरा स्थान है. प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी में 46.66% मतदान, हनुमानगढ़ की भादरा में 46.65% मतदान हुआ है.
बांसवाड़ा की बागीदौरा में 45.93% मतदान, हनुमानगढ़ जंक्शन में 45.89% मतदान, सबसे कम मतदान बारां की मांगरोल पंचायत समिति में 19.49% दर्ज हुआ है. सवाई माधोपुर की बोली में 28.41% मतदान, चूरू की सरदारशहर ईस्ट में 28.61% मतदान हुआ है.
टोंक की पीपलू में 28.64% मतदान, सवाई माधोपुर की बामनवास में 28.94% मतदान, जिलों और पंचायत समितियों में मतदान की स्थिति है. सर्वाधिक मतदान वाली शीर्ष पंचायत समितियां प्रतापगढ़, खैरथल-तिजारा, हनुमानगढ़ और बांसवाड़ा में सबसे कम मतदान बारां जिले की मांगरोल पंचायत समिति में हुआ है. प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 36.76 हुआ है.