Panchayat Elections Results: सरपंच चुनाव के नतीजों ने चौंकाया, कई दिग्गजों को मिली हार, पढ़ें राजस्थान में किस पंचायत से कौन जीता?

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ. इसके बाद मतों की गणना हुई. पंच और सरपंच के लिए चुनाव हुए थे. जिसके बाद देर रात तक पंच और सरपंच पद के परिणाम आना शुरू हुए. प्रदेशभर के कई जिलों की ग्राम पंचायतों के परिणाम सामने आये है. वहीं चुनाव के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य निर्वाचन आयुक्त और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है.  मुख्य सचिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर चुनाव प्रक्रिया के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं. 

चूरू के सरदारशहर में सरपंच चुनाव के नतीजों ने चौंकाया:
चूरू के सरदारशहर में सरपंच चुनाव के नतीजों ने चौंकाया है. निवर्तमान प्रधान निर्मला राजपुरोहित को हार मिली. चूरू डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड की पुत्रवधू भी चुनाव हार गई. 
क्रय-विक्रय सहकारी समिति चेयरमैन की माता को भी शिकस्त मिली. पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के भाई की पुत्रवधू सरपंच का चुनाव हार गई. RLP नेता ताराचंद सारण की पत्नी तारादेवी ने जैसंगसर में जीत दर्ज की. सरदारशहर क्षेत्र में कई दिग्गजों को हार मिली. 

टोंक की हॉट सीट आवां ग्राम पंचायत से शोभा भारद्वाज विजयी:
टोंक जिले की चर्चित आवां ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव का परिणाम सामने आ गया है. शोभा महेंद्र भारद्वाज ने 124 मतों से जीत दर्ज की है. शोभा भारद्वाज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रेस सलाहकार महेंद्र भारद्वाज की पत्नी हैं. उनके पुत्र दिव्यांश एम. भारद्वाज आवां ग्राम पंचायत के निवर्तमान सरपंच हैं. आवां ग्राम पंचायत अपने नवाचारों को लेकर देश ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा में रही है.

खाटूश्यामजी क्षेत्र में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित: 
सीकर के खाटूश्यामजी के दांतारामगढ़, पलसाना और खाचरियावास क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव संपन्न होने के बाद सरपंच पद के परिणाम देर रात सामने आए. विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी की और डीजे की धुन पर विजय जुलूस निकाले. डूकिया ग्राम पंचायत से गुलाबी गढ़वाल ने 474 और सामेर से प्रीतम सिंह ने 1,060 मतों से जीत दर्ज की. मदनी से मीनू शर्मा, बाय से केशरमल गोठवाल, अलोदा से सुनीता देवी और सांवलपुरा से रामचंद्र फौजी सरपंच निर्वाचित हुए. वहीं, खाचरियावास से जीतू नायक, ठेहठ से दिनेश बिजारणियां और धींगपुर से मालीराम बुरानियां सहित कई प्रत्याशियों ने जीत हासिल की.

ब्यावर में कई पंचायतों में नए चेहरों ने मारी बाजी: 
पंचायतीराज चुनाव 2026 के परिणाम सामने आने के साथ ही जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कई नए चेहरों ने जीत दर्ज की है. रूपनगर ग्राम पंचायत से रज्जाक भाई सरपंच निर्वाचित हुए, जबकि भाऊ का बाड़िया पंचायत से संतोष देवी ने 300 मतों से जीत हासिल की. टॉडगढ़ पंचायत से रेखा धर्मवीर सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की. बंजारी से विजय सिंह, बाराखाम से सीमा चौहान, नाईकला से गोपाल सिंह और राजियावाद से धर्मा भाई सरपंच निर्वाचित हुए. वहीं, सरगांव से गोवर्धन सिंह और सरविना से विक्रम सिंह ने जीत हासिल की.

चित्तौड़गढ़ में देऊ शर्मा सहित कई प्रत्याशी बने सरपंच: 
चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना के बाद ग्राम पंचायतों के परिणाम सामने आ गए हैं. धनेत कलां पंचायत से देऊ शर्मा ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की. जालमपुरा से किशनलाल मेघवाल, पाल से हुड़ी देवी गुर्जर और डगला खेड़ा से कोमल सालवी सरपंच निर्वाचित हुईं. इसी प्रकार आछोड़ा से शंकरलाल, सोकिया से शंकरी बाई मीणा और बावड़ी खेड़ा पंचायत से नंदू ने सरपंच पद पर जीत हासिल की.

मोनिका सेन और कविता जैन सहित कई प्रत्याशी विजयी:
चित्तौड़गढ़ जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतगणना पूरी होने के बाद सरपंच पद के परिणाम सामने आए हैं. काना खेड़ा से ज्ञानी देवी, निलोद से मोनिका सेन और जोयड़ा से बंशीलाल सरपंच निर्वाचित हुए. धमाना पंचायत से लोकेश जाट, निम्बाहेड़ा से ग्यारसी भील और पांडोली स्टेशन से कविता जैन ने जीत हासिल की. वहीं, तुर्किया खुर्द से रतनी जाट, देवरिया से प्रकाश रैगर और अमरपुरा से गोपाल लाल ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की.

पंच देवला में नारायण भील निर्विरोध निर्वाचित:
चित्तौड़गढ़: जिले की ग्राम पंचायतों में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है. सतपुड़ा पंचायत से अनुराधा कंवर, सिरोड़ी से मीना कुमारी जाट और अरनिया पंथ से कालू लाल जाट ने जीत दर्ज की. सोमी पंचायत से कमला देवी अहीर, नेतावल गढ़ पाछली से रमेश धाकड़ और कंथारिया से कोयल देवी सरपंच निर्वाचित हुईं. वहीं, पंच देवला पंचायत से नारायण भील निर्विरोध सरपंच चुने गए. नपावली से मदनलाल डांगी और बबराणा से प्रकाश चंद्र ने भी जीत हासिल की.

हीरालाल रायका ने 1,327 मतों से दर्ज की जीत:
चित्तौड़गढ़ में पंचायतीराज चुनाव के परिणामों में कई प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. धीरजी का खेड़ा ग्राम पंचायत से हीरालाल रायका ने 1,327 मतों से जीत हासिल की. कन्नौज से जेपी जागेटिया 511 और ओछड़ी से ऊषा कंवर 1,212 मतों से विजयी रहीं. सहनवा पंचायत से भंवरलाल भील ने 700, बल्दरखा से सत्तू मीणा ने 213 और सोनगर से रमेश धाकड़ ने 154 मतों से जीत दर्ज की. वहीं, पुरोहितों का सावंता से बद्रीलाल गुर्जर 182, दौलतपुरा से कालू 345 और रोलाहेड़ा से किशन जाट 720 मतों से सरपंच निर्वाचित हुए.

बाड़ी में कई ग्राम पंचायतों में नए सरपंच निर्वाचित:
धौलपुर के बाड़ी में पंचायतीराज चुनाव की मतगणना के बाद विभिन्न ग्राम पंचायतों के परिणाम सामने आने लगे हैं. हुसैनपुरा ग्राम पंचायत से दीपक कुशवाहा ने जीत दर्ज की है. 
सिंगौरई से संजेश, बहादुरपुर से रामकली, सहेड़ी से मनोज कुमारी और हांसई से पूनम सरपंच निर्वाचित हुईं. वहीं, कांसपुरा से सुमन कुमारी, धीमरी से श्रीराम, बिजौली से रामादेवी और पुराउलावटी से रामबेटी ने जीत हासिल की.

वार्ड पंच चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा:
प्रतापगढ़ के अरनोद के दलोट ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में निशा हंकु ने जीत दर्ज की है. वहीं, ग्राम पंचायत के कुल 13 वार्डों में से 9 वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे. भाजपा समर्थित 4 प्रत्याशियों ने वार्ड पंच पद पर जीत हासिल की.

खंडेला से रामजीलाल बंजारा बने सरपंच:
केलवाड़ा: सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव 2026 के परिणाम सामने आ गए हैं. खंडेला ग्राम पंचायत से रामजीलाल बंजारा ने जीत दर्ज की है. वहीं, महोदरा से सुरेश, माधोपुरा से जुगराज सहरिया और पीपलखेड़ी से कुसुम लता राठौर सरपंच निर्वाचित हुए हैं.

जानें कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान, कुल 84.95 प्रतिशत वोटिंग:
तीसरे चरण के सरपंच चुनाव का अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया. कुल 84.95 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रदेश की 116 पंचायत समितियों की 3,667 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ. 
कुल 1,10,00,000 से अधिक मतदाताओं में से 89,81,165 मतदाताओं ने मतदान किया. तीसरे चरण में कुल 84.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. सबसे अधिक बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति में 94.81 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे कम बालोतरा की समदड़ी पंचायत समिति में 65.81 प्रतिशत मतदान हुआ. जिलेवार पंचायत समिति में अंतिम मतदान प्रतिशत की पूरी सूची जारी ​की. 

धोरीमन्ना - 94.81%, गिड़ा - 89.25%, गुड़ामालानी - 89.93%, कल्याणपुर - 77.96%, समदड़ी - 65.81%, सिणधरी - 85.41%, बांसवाड़ा आनंदपुरी- 92.13%, बागीदौरा - 87.24% , गांगड़तलाई - 90.31%, नाहरपुरा - 93.26%, बारां के अंता - 83.44%, केलवाड़ा - 85.79%, किशनगंज - 83.60%,  मांगरोल - 81.90%, नाहरगढ़ - 85.05%, शाहबाद - 85.51%, ब्यावर के जैतारण - 70.83%, जवाजा - 78.22%, नरबदखेड़ा - 83.74%, रास - 82.05%, भरतपुर के बयाना - 83.45%, भुसावर - 83.57%, नदबई - 84.54%, वैर - 83.12%, बीकानेर के लूणकरणसर - 89.04%, रीड़ी - 88.75%, श्रीडूंगरगढ़ - 88.91%, बूंदी के तालेड़ा - 85.79%, चित्तौड़गढ़ के भदेसर - 86.09%, भूपालसागर - 83.57%, चित्तौड़गढ़ - 87.09%, कपासन - 85.07%, राशमी - 84.56%, चूरू के भानीपुरा - 90.31%, बिदासर - 85.96%, चांदगोठी मुख्यालय राजगढ़ - 83.95%,
राजगढ़ - 84.48%, सरदारशहर - 89.69%, सरदारशहर ईस्ट - 81.92%, सिद्धमुख - 87.54%, दौसा - 85.82%, लालसोट - 83.09%, लवाण - 86.16%, नांगल राजावतान - 83.78%, रामगढ़ पचवारा - 86.14%, शिवसिंहपुरा - 85.14%, सिकंदरा - 82.58%, सिकराय - 82.26%, डीडवाना-कुचामन के इटावा बामनिया - 81.22%, मकराना - 79.01%, नावां - 81.62% मतदान हुआ.

परबतसर - 81.42%, पीवला - 82.05%, डीग बृजनगर - 89.60%, कामां - 88.59%, पहाड़ी - 90.26%, धौलपुर के बाड़ी - 87.54%, धौलपुर - 86.90%, सैपऊ - 87.28%, हनुमानगढ़ के भादरा - 89.08%, हनुमानगढ़ जंक्शन - 88.68%, नोहर - 91.82%, पल्लू - 92.76%, पीलीबंगा - 91.03%, राजपुरा 8 बीएचडी - 89.09%, जयपुर के चाकसू - 90.17%, कोटखावदा - 86.70%, माधोराजपुरा - 91.48%, फागी - 89.91%, सांगानेर - 91.90%, जालोर के भादरूणा - 82.58%, चितलवाना - 86.23%, सांचौर - 84.97%, सिरवाना - 86.33%, झुंझुनूं गोठड़ा - 77.49%, गुढ़ा गौड़जी - 78.50%, झुंझुनूं - 78.36%, उदयपुरवाटी - 79.12%, करौली के हिण्डौन - 82.63%, शेरपुर-सूरौठ - 81.35%, श्रीमहावीरजी - 76.07%, खैरथल-तिजारा के किशनगढ़ बास - 91.21%, तिजारा - 89.52%, कोटपूतली-बहरोड़ के बहरोड़ - 86.59%, मैड़ कुंडला - 85.89%, नीमराना - 84.58%, विराटनगर - 85.63% मतदान हुआ.

प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी - 87.49%, दलोट - 89.49%, धमोतर - 88.49%, धरियावद - 87.67%, सलूंबर के गींगला - 73.57%, लसाड़िया - 83.43%, सलूम्बर - 72.45%, सेमारी - 76.81%, सवाई माधोपुर के बामनवास - 80.91%, बौंली - 80.99%, खंडार - 84.04%, मलारना डूंगर - 77.91%, सीकर के दांतारामगढ़ - 80.35%, धोद - 82.08%,
धोद ग्रामीण मुख्यालय सीकर - 83.56%, खाचरियावास - 80.92%, पलसाना - 81.71%, श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर - 90.99%, सूरतगढ़ - 90.39%, विजयनगर - 87.01%, टोंक के देवली - 85.65%, मालपुरा - 81.23%, पचेवर - 85.69%, पीपलू - 83.87%, उनियारा - 83.76%, उदयपुर के कल्याणपुर - 84.59%, खेरवाड़ा - 83.74%, नयागांव - 82.99%, ऋषभदेव - 84.11% मतदान हुआ. जो पिछली बार से काफी ज्यादा मतदान प्रतिशत माना जा रहा है.