Bhilwara News: मेनाल के पास भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, करीब 6 से 7 लोग गंभीर घायल

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से बड़ी खबर सामने आयी है. मेनाल के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. हाईवे पर पानी के टैंकर से कार टकराई है, टक्कर के बाद कार खाई में गिर गई. हादसे में 3 लोगों की मौत, करीब 6 से 7 लोग गंभीर घायल हो गए हैं.

खाई में काम कर रहे मजदूर भी हादसे की चपेट में आए हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ. निर्माण कंपनी की लापरवाही के आरोप हैं. हाईवे एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से बड़ी खबर 
-मेनाल के पास भीषण सड़क हादसा
-हाईवे पर पानी के टैंकर से टकराई कार,टक्कर के बाद खाई में गिरी
-हादसे में 3 लोगों की मौत,करीब 6 से 7 लोग गंभीर घायल
-खाई में काम कर रहे मजदूर भी हादसे की चपेट में आए
-हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा
-राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा
-निर्माण कंपनी की लापरवाही के आरोप
-हाईवे एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
-मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए,मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी