जयपुर : पंचायत चुनाव 2026 के तीसरे चरण के सरपंच चुनाव का अंतिम मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है. कुल 84.95 प्रतिशत मतदान हुआ. राजस्थान की 116 पंचायत समितियों की 3,667 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ. कुल 1,10,00,000 से अधिक मतदाताओं में से 89,81,165 मतदाताओं ने मतदान किया. तीसरे चरण में कुल 84.95 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. सबसे अधिक बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति में 94.81 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे कम बालोतरा की समदड़ी पंचायत समिति में 65.81 प्रतिशत मतदान हुआ. जिलेवार पंचायत समिति में अंतिम मतदान प्रतिशत की पूरी सूची आ गई है.
धोरीमन्ना - 94.81%, गिड़ा - 89.25%, गुड़ामालानी - 89.93%, कल्याणपुर - 77.96%, समदड़ी - 65.81%, सिणधरी - 85.41%, बांसवाड़ा आनंदपुरी- 92.13%, बागीदौरा - 87.24% , गांगड़तलाई - 90.31%, नाहरपुरा - 93.26%, बारां के अंता - 83.44%, केलवाड़ा - 85.79%, किशनगंज - 83.60%, मांगरोल - 81.90%, नाहरगढ़ - 85.05%, शाहबाद - 85.51% मतदान हुआ.
ब्यावर के जैतारण - 70.83%, जवाजा - 78.22%, नरबदखेड़ा - 83.74%, रास - 82.05%, भरतपुर के बयाना - 83.45%, भुसावर - 83.57%, नदबई - 84.54%, वैर - 83.12%, बीकानेर के लूणकरणसर - 89.04%, रीड़ी - 88.75%, श्रीडूंगरगढ़ - 88.91%, बूंदी के तालेड़ा - 85.79%, चित्तौड़गढ़ के भदेसर - 86.09%, भूपालसागर - 83.57%, चित्तौड़गढ़ - 87.09%, कपासन - 85.07%, राशमी - 84.56% मतदान हुआ.
चूरू के भानीपुरा - 90.31%, बिदासर - 85.96%, चांदगोठी मुख्यालय राजगढ़ - 83.95%, राजगढ़ - 84.48%, सरदारशहर - 89.69%, सरदारशहर ईस्ट - 81.92%, सिद्धमुख - 87.54%, दौसा - 85.82%, लालसोट - 83.09%, लवाण - 86.16%, नांगल राजावतान - 83.78%, रामगढ़ पचवारा - 86.14%, शिवसिंहपुरा - 85.14%, सिकंदरा - 82.58%, सिकराय - 82.26%, डीडवाना-कुचामन के इटावा बामनिया - 81.22%, मकराना - 79.01% मतदान हुआ.
नावां - 81.62%, परबतसर - 81.42%, पीवला - 82.05%, डीग बृजनगर - 89.60%, कामां - 88.59%, पहाड़ी - 90.26%, धौलपुर के बाड़ी - 87.54%, धौलपुर - 86.90%, सैपऊ - 87.28%, हनुमानगढ़ के भादरा - 89.08%, हनुमानगढ़ जंक्शन - 88.68%, नोहर - 91.82%, पल्लू - 92.76%, पीलीबंगा - 91.03%, राजपुरा 8 बीएचडी - 89.09%, जयपुर के चाकसू - 90.17%, कोटखावदा - 86.70% मतदान हुआ.
माधोराजपुरा - 91.48%, फागी - 89.91%, सांगानेर - 91.90%, जालोर के भादरूणा - 82.58%, चितलवाना - 86.23%, सांचौर - 84.97%, सिरवाना - 86.33%, झुंझुनूं गोठड़ा - 77.49%, गुढ़ा गौड़जी - 78.50%, झुंझुनूं - 78.36%, उदयपुरवाटी - 79.12%, करौली के हिण्डौन - 82.63%, शेरपुर-सूरौठ - 81.35%, श्रीमहावीरजी - 76.07%, खैरथल-तिजारा के किशनगढ़ बास - 91.21%, तिजारा - 89.52% मतदान हुआ.
कोटपूतली-बहरोड़ के बहरोड़ - 86.59%, मैड़ कुंडला - 85.89%, नीमराना - 84.58%, विराटनगर - 85.63%, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी - 87.49%, दलोट - 89.49%, धमोतर - 88.49%, धरियावद - 87.67%, सलूंबर के गींगला - 73.57%, लसाड़िया - 83.43%, सलूम्बर - 72.45%, सेमारी - 76.81%, सवाई माधोपुर के बामनवास - 80.91%, बौंली - 80.99%, खंडार - 84.04%, मलारना डूंगर - 77.91% मतदान हुआ.
सीकर के दांतारामगढ़ - 80.35%, धोद - 82.08%, धोद ग्रामीण मुख्यालय सीकर - 83.56%, खाचरियावास - 80.92%, पलसाना - 81.71%, श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर - 90.99%, सूरतगढ़ - 90.39%, विजयनगर - 87.01%, टोंक के देवली - 85.65%, मालपुरा - 81.23%, पचेवर - 85.69%, पीपलू - 83.87%, उनियारा - 83.76%, उदयपुर के कल्याणपुर - 84.59%, खेरवाड़ा - 83.74%, नयागांव - 82.99%, ऋषभदेव - 84.11% मतदान हुआ. मतदान प्रतिशत पिछली बार से काफी ज्यादा माना जा रहा है.