जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, दुकानों के शीशे टूटे; करीब 22 लोग घायल

नई दिल्ली: जापान में आज सुबह तड़के भूकंप के तेज झटकों से अफरा-तफरी मच गई.  जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई. झटकों के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इतना ही नहीं कई दुकानों के शीशे टूट गए और लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए. 

इस दौरान करीब 22 लोगों के घायल होने की भी खबर है. भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 1:04 बजे आया. इसका केंद्र शिज़ुओका प्रांत में जमीन से लगभग 40 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है. शिज़ुओका और पड़ोसी आइची प्रांत में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है.

मिली जानकारी के अनुसार, सबसे तेज झटके आइची में महसूस किए गए है, जबकि राजधानी टोक्यो में झटके महसूस होने की सूचना नहीं है. मुख्य भूकंप के बाद क्षेत्र में कई छोटे झटके भी महसूस किए गए है.