जनता बख्शेगी नहीं, हारने के बावजूद Horse Trading कर रही सरकार, रोड लाइट हटवाई जा रही, गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हारने के बावजूद सरकार Horse Trading कर रही. खम्भे पर लगी Road Lights हटवाई जा रही है. गहलोत बोले कि सरकार शेष बचे समय में जनता से जुड़े काम करे.
विस्तार में

जयपुरः अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हारने के बावजूद सरकार Horse Trading कर रही. खम्भे पर लगी Road Lights हटवाई जा रही है. गहलोत बोले कि सरकार शेष बचे समय में जनता से जुड़े काम करे. 

लाइटे लगाई गई चुनाव जीतने के लिए. लेकिन जनता ने चुनाव हरा दिया तो इसमें आम लोगों का क्या कसूर है. टोंक जिलें में लाइट उतार रहे. अधिकारी कह रहे है. कि अवैध लगी हुई थी. तो ये नमूना है सरकार का. प्रधान उम्मीदवार के घर पर पुलिस आ रही है धमकी दी जा रही है. सरकार ने हद कर दी है. ऐसा राजस्थान के इतिहास में कभी नहीं हुआ है. 

गुंडागर्दी कर रहे है पुलिस भेज रहेः
पूरे देशभर में राजस्थान की चर्चा हो रही है. उसके बावजूद जिस तरह का आप बिहेव कर रहे है. ये अभी से Horse Trading में लग गए है. गुंडागर्दी करवा रहे है पुलिस भेज रहे है. जनता बख्शेगी नहीं. अभी भी सबक सिखा दिया. परिसीमन गलत करके सरकार नगर निगमों में चुनाव जीत गई. उसका जनता ने जवाब दे दिया है.     

हारने के बावजूद Horse Trading कर रही सरकार
खम्भे पर लगी Road Lights हटवाई जा रही 
गहलोत बोले-सरकार शेष बचे समय में जनता से जुड़े काम करे