जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चूरू जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया. पंचायत चुनावों में भी कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. युवाओं को न्यूनतम ब्याज पर ऋण और उद्योगों के जरिए रोजगार के अवसर, पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र-राज्य सरकार जनसेवा और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है.
शेखावाटी के लंबे समय से लंबित यमुना और किशाऊ जल समझौतों को आगे बढ़ाया. 295 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से शेखावाटी तक यमुना का पानी पहुंचेगा. यमुना और किशाऊ परियोजनाओं से पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा. कोटपूतली-किशनगढ़ और बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टिविटी होगी.
हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित होगाः
एक्सप्रेस-वे से शेखावाटी में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण के साथ हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित होगा. हेरिटेज टूरिज्म से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की.
ग्राम विकास संकल्प पत्र-2026 गांवों के विकास का रोडमैपः
नगर निकाय चुनावों की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है. अब पंचायत चुनावों में भी इसी ऊर्जा और समर्पण से जुटने का आह्वान. ग्राम विकास संकल्प पत्र-2026 गांवों के विकास का रोडमैप है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, परिवहन और खेल सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा.
सभी जिलों में दिन के समय थ्री-फेज बिजली आपूर्ति का लक्ष्यः
हर ग्राम पंचायत में औसतन पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लक्ष्य. कार्यकर्ता गांव-ढाणी तक पहुंचाकर विकास का संदेश घर-घर पहुंचाएं. पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 12 हजार रुपये वार्षिक करने का संकल्प. सभी जिलों में दिन के समय थ्री-फेज बिजली आपूर्ति का लक्ष्य है 20 हजार नई डेयरी सहकारी समितियां स्थापित करने का संकल्प है.