"मन की बात" कार्यक्रम, पीएम मोदी बोले-देश के किसानों के लिए दुनिया के बाजार खुले, वोकल फॉर लोकल पर लोगों का जोर

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "मन की बात" कार्यक्रम आयोजित किया गया. PM मोदी ने कहा कि 'मन की बात' लोक शक्ति की अराधना है. 12 साल पहले 'मन की बात' की शुरुआत की. PM मोदी ने कहा कि 'मन की बात' लोगों के मानवीय प्रयासों को जानने का माध्यम है. 'मन की बात' से कई प्रेरक कहानियां सामने आई. PM मोदी ने कहा कि 'मन की बात' एक तीर्थ यात्रा से कम नहीं है.

'मन की बात' लोगों की भावना जानने का माध्यम:

'मन की बात' लोगों की भावना जानने का माध्यम है. PM मोदी ने कहा कि पर्यावरण के लिए जैविक खेती जरूरी है. वोकल फॉर लोकल पर लोगों का जोर है. देश के किसानों के लिए दुनिया के बाजार खुले. PM मोदी ने कहा कि खादी की लोकप्रियता दोबारा बढ़ रही है. खादी की 20 करोड़ से ज्यादा बिक्री रही है. PM मोदी ने कहा कि लोगों के प्रयास हेवल नदी जीवत हुई. बिहार का मखाना ग्रीस पहुंचा.

स्थानीय कारीगरों के उत्पादन को प्राथमिकता दें:

PM मोदी ने कहा कि त्योहारों को लेकर सफाई अभियान जारी है. स्थानीय कारीगरों के उत्पादन को प्राथमिकता दें. टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है. PM मोदी ने कहा कि ई-संजीवनी लोगों के लिए काफी अहम है. अब गांव के लोग भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है. PM मोदी ने कहा कि देश में प्रकृति के सम्मान की पुरानी परंपरा है. PM मोदी ने कहा कि चेन्नई में बने ब्रेन सेंटर का लोकार्पण किया. चेन्नई के युवा ब्रेन रिसर्च का काम कर रहे है. गांव के लोग नियमित जांच करवा रहे है.