राजस्थान में कल पहले चरण का पंच-सरपंच चुनाव, 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए चुनावी मुकाबला

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को पहले चरण का पंच-सरपंच चुनाव होगा. 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए चुनावी मुकाबला होगा. कल अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में पंच-सरपंच पदों के लिए पहले चरण का मतदान होगा. 
43 लाख 86 हजार 768 पुरुष, 41 लाख 20 हजार 511 महिला और 27 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है. 

भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 8 लाख 94 हजार 918 मतदाता:
जिला स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 8 लाख 94 हजार 918 मतदाता है, जबकि बीकानेर में सबसे कम 2 लाख 67 हजार 602 मतदाता है. जयपुर में 7 लाख 43 हजार 640 और उदयपुर में 7 लाख 33 हजार 784 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे. 41 लाख से ज्यादा महिला मतदाताओं की भागीदारी भी इस चुनाव का अहम पहलू है.

मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना: 
आपको बता दें कि राजस्थान में शनिवार को पहले चरण का पंच-सरपंच चुनाव होगा. 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए चुनावी मुकाबला है. पहले चरण में 85 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग है. मतदान के लिए 9,886 केंद्र निर्धारित है. निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हुई. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरपंच चुनाव चुनौतीपूर्ण है. बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम हाथ से लिखना चुनौती है. मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी. 25 अक्टूबर को होगा उप सरपंच का चुनाव है.