जयपुरः राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी. अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुचिता, पात्र नागरिकों के मतदान के अधिकार और विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देना है. बीजेपी की ओर से बनी कमेटी इस बारे में VC हुई बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जरूरी निर्देश दिए.
पंचायती राज चुनावों के बीच बीजेपी ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है..‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को छेड़ दिया. बीजेपी इन अभियानों के जरिए SIR पर विपक्ष को जवाब देगी. विपक्ष ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए है. बीजेपी का मकसद है चुनाव आयोग की भूमिका और मतदाता सूची को शुद्ध करने की प्रक्रिया के समर्थन में जनता के बीच अपना पक्ष रखना .बीजेपी यह संदेश भी देना चाहती है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से असहमति जताई जानी चाहिए, न कि भीड़ के दबाव से.
--बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ अभियान --
बीजेपी की टीम
प्रदेश संयोजक - रामलाल शर्मा
प्रदेश सह-संयोजक -सीताराम पोसवाल
प्रदेश सह-संयोजक पुनीत कर्नावट
प्रदेश सह-संयोजक- भवानीशंकर शर्मा
पदयात्राओं के संचालन के लिए नारायण मीना, एकता अग्रवाल, विक्रम सिंह शेखावत और नीरज जैन को जिम्मेदारी दी गई है.
-- BJP के अभियान की प्रमुख बातें--
.. मतदाता सूची की शुद्धता, SIR प्रक्रिया और अवैध घुसपैठ
पदयात्राएं, प्रेस कॉन्फ्रेंस, युवा संवाद, बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा और सोशल मीडिया अभियान
पदयात्रा जिला मुख्यालयों पर जनजागरण अभियान
राष्ट्र चिंतन संवाद विधानसभा स्तर पर बुद्धिजीवियों और प्रबुद्धजनों से चर्चा
युवा संवाद कॉलेज, विश्वविद्यालय और कॉलेजों में कार्यक्रम
प्रेस कॉन्फ्रेंस अभियान के मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखना
सोशल मीडिया SIR और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर प्रचार
प्रचार सामग्री पुस्तिकाएं, लेख, पर्चे और पत्रिका विशेषांक
23 से 31 अक्टूबर के बीच प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ कार्यक्रम होंगे