जयपुरः रेनवाल में पंचायत चुनाव में मतदान ने रफ्तार पकड़ी है. दोपहर 3 बजे तक 45.78% वोटिंग हुई. किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति के सभी 109 बूथों पर मतदान जारी है. दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई.
अलवर पंचायत चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 50.55% मतदान हुआ. अलवर की 6 पंचायत समितियों में मतदान जारी है. 5.58 लाख मतदाताओं में से 2.82 लाख ने वोट डाले. रामगढ़ में सर्वाधिक 55.70% मतदान हुआ. गोविंदगढ़ में 52.50%, मुबारिकपुर में 52.40% वोटिंग हुई. कठूमर में 51.31%, खेड़ली-सौंखर में 50.33% मतदान, रैणी में सबसे कम 45.29% मतदान दर्ज हुआ.
सागवाड़ा में 37. 50 % मतदानः
डूंगरपुर में 7 पंचायत समितियों के 596 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. दोपहर 3 बजे तक 7 पंचायत समितियों में 46.85 % मतदान हुआ. झोथरी पंचायत समिति में 44.81 फीसदी, सीमलवाड़ा में 50.89 फीसदी, भंडारी में 51.65 फीसदी, चिखली में 53.19 %, गलियाकोट में 47.55 %, सागवाड़ा में 37. 50 %, पाडवा में 42.36 फीसदी मतदान हुआ.
आबूरोड में 51.14% मतदानः
सिरोही में 3 बजे तक हुए मतदान के आंकड़े जारी हुए है. आबूरोड में 51.14%, मंडार 45.23 %, शिवगंज 45.20% और कालंद्री पंचायत समिति क्षेत्र में 38.72% मतदान हुआ. पहले चरण की 4 पंचायत समिति क्षेत्र की 72 सीटों और जिला परिषद की 13 सीटों पर आज मतदान हो रहा है.
आगोलाई में मतदान प्रतिशत ने सभी पंचायत समितियों को छोड़ा पीछेः
पंचायत समिति सदस्य चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 51.22% मतदान दर्ज हुआ. जिले की 6 पंचायत समितियों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ. कुल 2,68,348 मतदाताओं में से 1,37,461 ने मतदान किया. आगोलाई पंचायत समिति में सर्वाधिक 62.58% मतदान दर्ज, सेखाला में 52.63% और शेरगढ़ में 51.89% मतदान हुआ. चाबा में 51.83% मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. बालेसर में दोपहर 3 बजे तक 48.79% मतदान दर्ज, चामू में सबसे कम 45.64% मतदाताओं ने वोट डाले, पंचायत समिति सदस्य चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है. आगोलाई में मतदान प्रतिशत ने सभी पंचायत समितियों को पीछे छोड़ा है. वहीं चामू में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी, 45.64% मतदान दर्ज हुआ.
3 बजे तक 50.18% मतदानः
नागौर की जिला परिषद के 21 वार्डों व 7 पंचायत समितियों के 120 वार्डों में दोपहर 3 बजे तक 50.18% मतदान हुआ. नागौर के 15 वार्डों में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 57.39 रहा, डेह के 15 वार्डों में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 46.95 दर्ज, जायल के 19 वार्डों में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 47.54 रहा, खींवसर के 17 वार्डों में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 50.17 दर्ज, मूण्डवा के 24 वार्डों में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 48.02 रहा, पांचौड़ी के 15 वार्डों में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 46.61 दर्ज,
श्रीबालाजी-अलाय के 15 वार्डों में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 56.71 रहा.