जयपुर : पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिये मतदान जारी है. जयपुर के कालवाड़ में EVM में खराबी आयी है. जिसके चलते 45 मिनट मतदान प्रभावित रहा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 5 में तकनीकी खराबी आई.
मतदान केंद्र पर मशीन खराब होते ही मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी. करीब 45 मिनट की देरी के बाद दोबारा वोटिंग शुरू हुई. रिजर्व में रखी EVM मशीन को तुरंत मतदान केंद्र पर लगाया गया. खराब मशीन हटाकर दूसरी EVM से मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई. मशीन बदलने के बाद मतदाताओं ने फिर से वोट डालना शुरू किए.
कोटा में कुछ मतदान केंद्रों में आई EVM में तकनीकी दिक्कतें:
वहीं कोटा में भी कुछ मतदान केंद्रों में EVM में तकनीकी दिक्कतें आई हैं. सांगोद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुराड़िया खुर्द में भी EVM खराब हुई. करीब 1 घंटे देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई.
गलियाकोट पंचायत समिति के गरियाता में 40 नम्बर बूथ पर EVM खराब:
डूंगरपुर के गलियाकोट पंचायत समिति के गरियाता में 40 नम्बर बूथ पर EVM खराब हो गई. तकनीकी खराबी के चलते आधे घंटे तक मतदान रुका रहा. EVM को बदलने के बाद मतदान फिर शुरू हुआ.