राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 33.31% हुआ मतदान

जयपुर : पंचायत चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान हो गया है. राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 28.31 लाख मतदाताओं ने वोट डाले हैं. कुल 85.01 लाख मतदाताओं में से 28,31,387 ने मतदान किया है. दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 33.31% दर्ज हुआ है.

उदयपुर की नाई पंचायत समिति में सर्वाधिक 52% मतदान हुआ है. नाई पंचायत समिति में 47,329 में से 24,611 मतदाताओं ने वोट डाले हैं. सबसे कम मतदान डूंगरपुर की सागवाड़ा पंचायत समिति में 22.72% हुआ है. सागवाड़ा में 1,43,408 मतदाताओं में से 32,587 ने मतदान किया है. जोधपुर की आगोलाई पंचायत समिति में 47.29% मतदान हुआ है.

बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति में 44.27% मतदान हुआ है. बाड़मेर की आडेल पंचायत समिति में 43.95% मतदान हुआ है. बीकानेर की रूणिया मुख्यालय पंचायत समिति में 43.40% मतदान हुआ है. अलवर की रामगढ़ पंचायत समिति में 43.01% मतदान हुआ है. नागौर की श्री बालाजी-अलाय पंचायत समिति में 42.52% मतदान हुआ है. 

फालोदी की आऊ पंचायत समिति में 42.04% मतदान हुआ है. उदयपुर की गिरवा पंचायत समिति में 40.84% मतदान हुआ है. राज्य की 104 पंचायत समितियों के मतदान आंकड़े जारी हुए हैं. दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़ों में नाई सबसे आगे, सागवाड़ा सबसे पीछे है. सभी 104 पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान दर्ज हुआ है.