बाड़मेर : बाड़मेर में करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है. बाड़मेर के बाटाडू गांव के पास खींपसर की घटना है. सुबह करीब 10 बजे विद्युत लाइन टूटकर खेत की चारदीवारी पर गिरी.
अचानक पशुओं को करंट लगा तो खेत का मालिक बचाने पहुंचा. पति को जलता देख बचाने के प्रयास में पत्नी भी चपेट में आ गई. जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से अधिक पशुओं की भी मौत हो गई है. सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे हैं.
बाड़मेर में करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
-बाड़मेर के बाटाडू गांव के पास खींपसर की घटना
-सुबह करीब 10 बजे विद्युत लाइन टूटकर गिरी खेत की चारदीवारी पर
-अचानक पशुओं को करंट लगा तो बचाने पहुंचा खेत का मालिक
-पति को जलता देख बचाने के प्रयास में पत्नी भी आई चपेट में
-जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से अधिक पशुओं की भी हुई मौत
-सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे मौके पर