बांसवाड़ाः बांसवाड़ा में एक ही भवन में 5 कॉलेज चल रहे है. महात्मा गांधी कॉलेज परिसर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 25 कमरों के एक भवन में 5 कॉलेज और करीब 1,200 विद्यार्थियों के अध्ययन का दावा है कॉलेजों की संख्या बढ़ी, लेकिन भवन और मूल ढांचे में कोई बदलाव नहीं दिखा है.
निरीक्षण के दिन गेट पर संबंधित संस्थान का बोर्ड लगाया गया. एक ही परिसर और नक्शे पर पांच कॉलेजों को मान्यता मिलने पर सवाल उठे है. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर भवन बनाने का आरोप है, तहसीलदार ने नोटिस दिए. फार्मेसी, बीएड, इंटीग्रेटेड बीएड, एसटीसी और बीए-बीएससी कॉलेज संचालित है.
कार्रवाई पर निगाहेंः
ऐसे में विश्वविद्यालयों और संबंधित नियामक संस्थाओं के निरीक्षण पर भी सवाल उठ रहे है. मामले में जिम्मेदार विभागों की भूमिका और संभावित कार्रवाई पर निगाहें है.
25 कमरों के एक भवन में 5 कॉलेज और करीब 1,200 विद्यार्थियों के अध्ययन का दावा
कॉलेजों की संख्या बढ़ी, लेकिन भवन और मूल ढांचे में नहीं दिखा कोई बदलाव
निरीक्षण के दिन गेट पर संबंधित संस्थान का बोर्ड लगाया
एक ही परिसर और नक्शे पर पांच कॉलेजों को मान्यता मिलने पर उठे सवाल
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर भवन बनाने का आरोप, तहसीलदार ने दिए नोटिस
फार्मेसी, बीएड, इंटीग्रेटेड बीएड, एसटीसी और बीए-बीएससी कॉलेज संचालित