जयपुरः पंचायत चुनाव को लेकर आज प्रथम चरण की वोटिंग संपन्न हो गई. पंचायत समिति/ जिला परिषद में शाम 6 बजे तक 63% मतदान दर्ज हुआ. राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण में शाम 6 बजे तक 63%मतदान दर्ज हुआ. बाड़मेर की मांटा पंचायत समिति में सर्वाधिक 79.55% मतदान, उदयपुर की नाई पंचायत समिति में 79% मतदान, दूसरे स्थान पर रहा.
बाड़मेर की आडेल पंचायत समिति में 77.55% मतदान, भीलवाड़ा की बिजोलिया पंचायत समिति में 75.61% मतदान, जोधपुर की आगोलाई पंचायत समिति में 74.94% मतदान, बीकानेर मुख्यालय पंचायत समिति में 74.50% मतदान, उदयपुर की झाड़ोल पंचायत समिति में 73.50% मतदान, बाड़मेर की लीलसर पंचायत समिति में 72.85% मतदान, जयपुर की झोटवाड़ा पंचायत समिति में 72.02% मतदान दर्ज हुआ.
पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में सबसे कम 40.02% मतदान, पाली की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में 45.67% मतदान, सिरोही की कालंद्री पंचायत समिति में 46.51% मतदान, पाली की सुमेरपुर पंचायत समिति में 49.63% मतदान, राजसमंद की आमेट पंचायत समिति में 51.25% मतदान हुआ.