जयपुरः जयपुर के जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर कार का टायर फटने से हादसा हुआ. कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई है जबकि 2 युवक गंभीर घायल हुए है. हादसे में आगरा निवासी अतुल,मुकुल,रुपेश व शिवा की मौत हुई है.
जबकि राहुल व अर्पित गंभीर घायल हुए है. सूचना मिलने पर रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद कार से मृतकों व घायलों को बाहर निकाला गया. घायलों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है.
श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे आगरा:
रायसर थाना क्षेत्र की ये घटना है सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे. श्रद्धालु दर्शन कर आगरा लौट रहे थे. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.