जयपुर: बीजेपी राष्ट्रीय नेतृत्व की नजरें गढ़ी है राजस्थान के पंचायत चुनावों पर.प्रभारी संजय भाटिया लगातार राजस्थान के दौरे पर है.सह प्रभारी कविता पाटीदार,कुलजीत सिंह चहल और रोहन गुप्ता भी लगातार आ रहे राजस्थान.पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ बैठकों का दौर भी जारी है.
रविवार को संजय भाटिया ने जयपुर में भी बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर PM मोदी के मन की बात को सुना. राजस्थान के पंचायत चुनाव राज्य बीजेपी के लिए बेहद अहम है.राजस्थान की पूरी बीजेपी नगर निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों को अपने पक्ष करने में जुटी है.बीजेपी के नए प्रभारी संजय भाटिया के लिए भी अपने प्रभार क्षेत्र राजस्थान में नए टास्क को सफल बनाने में जुटे है.
निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद अब बीजेपी की नजर पंचायत चुनावों पर है.पार्टी प्रदेश में जारी पंचायत चुनावों में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहती है.इसी को लेकर बीजेपी में एक बार फिर मंथन होगा.27 अक्टूबर को बीजेपी के प्रमुख नेताओं की बैठक होगी, जिसमें पंचायत चुनावों के अब तक के सियासी समीकरणों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में सीएम भजन लाल शर्मा,बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे.
फारूक अब्दुल्ला की ओर से जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए बयान पर संजय भाटिया ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था और धारा 370 लगाई थी.अब धारा 370 हटने से वहां बदलाव हुआ है.लाल चौक पर अब नवरात्र में कार्यक्रम हुआ, जबकि पहले वहां तिरंगा भी नहीं लहराया जा सकता था.
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सुना गया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सहित बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.कार्यक्रम के बाद संजय भाटिया ने देश में हुए बदलावों, कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली रैली और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर बयान दिया.