VIDEO: आबू रोड के मानपुर एयरस्ट्रिप जल्दी ही बनेगा एयरपोर्ट, वैश्विक शिखर सम्मेलन में सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा

आबूरोड(सिरोही): सिरोही के आबूरोड के शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है.  वैश्विक शिखर सम्मेलन में सीएम भजनलाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आबू रोड के मानपुर एयरस्ट्रिप जल्दी ही एयरपोर्ट बनेगा. भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव है. एयरपोर्ट बनाने के लिए पैसा भी भरने की बात कही.

‘ॐ शांति’ के साथ उद्बोधन की शुरुआत: 
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ॐ शांति’ के साथ उद्बोधन की शुरुआत की. सीएम भजनलाल ने आबूराज की पावन धरती को नमन किया. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रदेश की ओर से स्वागत किया. ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 90 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम ने बधाई दी. विश्वभर में मानवता और आध्यात्मिकता के लिए संस्थान के कार्यों को सराहा. 90 वर्षों की गौरवमयी यात्रा को प्रेरणादायी और महत्वपूर्ण बताया. नवदशकोत्सव के तहत तीन दिवसीय आयोजन के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा कि पूरे विश्व में सेवा और सकारात्मक परिवर्तन का कार्य संस्थान कर रहा है.

हमारी संस्कृति में नारायण देखती है: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार यहां पधारे हैं. राजस्थान के इस बहुत बड़े संस्थान में आपका वंदन करता हूं. ब्रह्माकुमारीज साधना और सेवा का सबसे बड़ा केंद्र है. ब्रह्माकुमारीज के नव दशकोत्सव में आपके बीच आकर खुशी हो रही है. यह संस्था लोगों में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आई. ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजन के लिए बहुत बधाई देता हूं. विश्व कल्याण के इस विषय के लिए पूरी दुनिया भारत की तरफ ही देखती है. हमारी संस्कृति में नारायण देखती है. आबू राज और गिरिराज हमारे लिए पहाड़ नहीं देवता हैं. यह संस्था व्यक्ति के मन में शांति, शक्ति और ऊर्जा का संचार कर विश्व कल्याण का कार्य कर रहा है. ब्रह्माकुमारीज संस्थान भारत के विचारों को विश्व तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम कर रहा है.

वन क्षेत्रों के संरक्षण के लिए सरकार लाई महत्वपूर्ण विधेयक:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है. भारत के पुनर्जागृत स्वाभिमान और गौरव को दुनिया सम्मान की नजर से देख रही है. अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दी. सोमनाथ और काशी जैसे तीर्थों के विकास से भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई गरिमा प्रधान की गई. G-20 के जरिए भारत ने दुनिया को दिया ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का संदेश दिया. डबल इंजन सरकार आध्यात्मिक विकास के साथ प्रकृति संरक्षण पर भी काम कर रही है. तीर्थ स्थलों के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार दूरगामी कदम उठा रही है. एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में 29 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया. गोवंश और गोपालकों के विकास के लिए सरकार पूरी तरह कृतसंकल्प है. वन क्षेत्रों के संरक्षण के लिए सरकार महत्वपूर्ण विधेयक लाई. सेवा, समर्पण और सुशासन के कर्तव्यपथ पर चलकर मानव कल्याण के लिए कार्य कर रहे है.

ब्रह्माकुमारीज के इतिहास में आज एक नया इतिहास जुड़ा:
ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव मृत्युंजय भाई ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज के इतिहास में आज एक नया इतिहास जुड़ गया. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन स्वयं राजयोगी हैं. नितिन नवीन बहुत कम बोलते हैं, योगी ही कम बोलते हैं. हमारे निमंत्रण को नितिन नवीन ने एक सेकंड में स्वीकार किया. बहुत कम उम्र में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बने. 

डायमंड हॉल जैसे कई और भव्य हॉल यहां बनेंगे:
नितिन नवीन की सोच महान, उनके साथ परमात्मा शिव बाबा और ब्रह्मा बाबा का आशीर्वाद है. नितिन नवीन के पास मूल्यों का भंडार, देश को नई दिशा मिलेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परमात्मा की शक्ति के साथ कार्य कर रहे है. भारत विश्व गुरु बनेगा, पूरी दुनिया को भारत की ओर आना है. बाबा ने कहा था माउंट आबू दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थ बनेगा. डायमंड हॉल जैसे कई और भव्य हॉल यहां बनेंगे.

वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र:
वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र का भव्य आगाज हुआ. स्मधुर वाणी ग्रुप ने स्वागत गीत के साथ सुरों का समां बांधा. स्वागत गीत से शांतिवन का डायमंड हॉल गूंजा. अतिथियों का जोरदार स्वागत हुआ. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का सम्मान हुआ. राजयोगी डॉ.मृत्युंजय भाई ने माला, पगड़ी और शॉल पहनाकर सम्मान किया. ब्रह्माकुमारीज के भव्य समारोह में आध्यात्मिकता का अनूठा संगम दिखा.