Dating App Scam: डेटिंग ऐप बना लूट का हथियार, पहले दोस्ती... फिर अपहरण और डेढ़ लाख की लूट, सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम

जैसलमेरः जैसलमेर से बड़ी खबर सामने आई है जहां डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. पहले डेटिंग ऐप पर दोस्ती हुई. फिर किराना व्यापारी का अपहरण और डेढ़ लाख की लूट की गई. दरअसल डेटिंग ऐप पर दोस्ती पर मिलने के बहाने किराना व्यापारी दुलेन्द्र भाटिया को बुलाया गया. 

करीब डेढ़ घंटे तक व्यापारी के साथ मारपीट की गई. डरा-धमकाकर करीब डेढ़ लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए. महिला और नाबालिग सहित कुल 7 लोग वारदात में शामिल रहे. नोएडा के रहने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

पुलिस टीम ने आरोपियों का किया पीछा:
एक नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया है. पुलिस से बचने के प्रयास में ASP सुरेश सांखला की बोलेरो को टक्कर मारी. पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया. संकरी गली में आरोपियों की कार फंस गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को दबोचा. शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की.