जयपुर: मुख्य सचिव और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज -IIAS के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास एक बार फिर भारत के प्रशासनिक नेतृत्व का परचम वैश्विक स्तर पर फहराएंगे. 17 से 20 नवंबर 2026 तक दक्षिण कोरिया के सियोल दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे IIAS-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे और वैश्विक मंच पर भारत और राजस्थान के प्रशासनिक और सुशासन मॉडल प्रस्तुत करेंगे.
भारत और राजस्थान के सफल गवर्नेंस का मॉडल एक बार फिर वैश्विक स्तर पर उभरकर सामने आएगा और इसके सूत्रधार हैं मुख्य सचिव वी श्रीनिवास. श्रीनिवास 17 से 20 नवंबर तक दक्षिण कोरिया के दौरे पर रहेंगे.
--- दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम ---
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का 17 नवंबर को सियोल में व्यस्त कार्यक्रम
सुबह 9 से 10:30 बजे तक रिसर्च एडवाइजरी कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
सुबह 10:30 से 11 बजे तक ग्रीस के प्रतिनिधि डॉ. वासिलिस एक्सार्कोस के साथ द्विपक्षीय बैठक
सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक IIAS की फाइनेंस कमेटी की बैठक में लेंगे हिस्सा
दोपहर 12:30 से 1 बजे तक स्थानीय मेजबानों के साथ लंच पर संवाद
दोपहर 12:30 से 2 बजे तक कोरिया की कोंकुक यूनिवर्सिटी के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठक
दोपहर 2 से 3:30 बजे तक IIAS की काउंसिल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
शाम 4 से 5 बजे तक IIAS की जनरल असेंबली की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
शाम 4 से 5:30 बजे तक AGPA स्टीयरिंग कमेटी को करेंगे संबोधित
शाम 5:30 से 6:30 बजे तक चीन की एकेडमी ऑफ पर्सनल साइंस के उपाध्यक्ष ली जियान झोंग और प्रतिनिधिमंडल से द्विपक्षीय बैठक
रात 7:30 बजे IIAS-2026 सम्मेलन के चेयर प्रोफेसर यंग बम ली की ओर से आयोजित डिनर में होंगे शामिल.
--- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 18 नवंबर को IIAS-2026 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित ---
सुबह 9 से 10:30 बजे तक उद्घाटन सत्र में रखेंगे अपनी बात
कोरिया की नेशनल असेंबली के स्पीकर जियोंग-सिक चो और गृह एवं सुरक्षा मंत्री हो जंग यून के साथ साझा करेंगे मंच
सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक कोरिया के प्लेनरी सेशन में होंगे शामिल
दोपहर 2 से 3:30 बजे तक IIAS गवर्नेंस इंडेक्स पर ब्रेकआउट सत्र में लेंगे हिस्सा
शाम 4 बजे IIAS की कम्युनिकेशंस टीम के साथ बैठक
शाम 4:30 बजे बहरीन के प्रतिनिधि डॉ. राना एल खलीफा के साथ द्विपक्षीय बैठक
शाम 5:30 से 6 बजे तक IIAS लेगेसी प्रोजेक्ट जूम मीटिंग में होंगे शामिल
डॉ. सोफियाने, डॉ. पॉल जॉयस, डॉ. बोलिवार और डॉ. शिरोयामा के साथ करेंगे संवाद
शाम 6 बजे सम्मेलन के वेलकम रिसेप्शन में होंगे शामिल
वैश्विक मंच पर भारत और राजस्थान के प्रशासनिक मॉडल प्रस्तुत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा यह दिन
--- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का सियोल दौरा 19 नवंबर 2026 का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम ---
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के सियोल दौरे का तीसरा दिन रहेगा अहम
सुबह 9:30 से 10 बजे तक कोरिया में भारत के राजदूत के साथ मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित
सुबह 10:30 बजे सिंगापुर की नानयांग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. लियू होंग नानयांग के साथ बैठक
सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक प्रोफेसर डॉ. लियू होंग नानयांग के ब्राइबेंट लेक्चर में होंगे शामिल
दोपहर 2 से 3:30 बजे तक सियोल डिक्लेरेशन पर करेंगे हस्ताक्षर
'ग्रोथ फॉर सोसाइटी' की थीम पर आधारित होगा सियोल डिक्लेरेशन
सहयोगात्मक प्रशासन, सामाजिक नवाचार और सामाजिक मूल्यों को दिया गया है विशेष महत्व
IIAS अध्यक्ष के रूप में वैश्विक प्रशासनिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण भागीदारी
शाम 6 बजे सम्मेलन के गाला डिनर में होंगे शामिल
19 नवंबर का दिन सियोल सम्मेलन के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में शामिल रहेगा.
--- 20 नवंबर को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के दक्षिण कोरिया दौरे का रहेगा अंतिम दिन ---
सुबह 9 से 11 बजे तक सियोल स्थित नेशनल म्यूजियम का करेंगे दौरा
इस दौरे के लिए भारतीय दूतावास के समन्वय की अपेक्षा
दोपहर 3 से 3:30 बजे तक IIAS की नवनियुक्त महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. डायना स्टिर्बू के साथ बैठक
शाम 4 से 5:30 बजे तक सम्मेलन के समापन एवं विदाई सत्र की करेंगे अध्यक्षता
चार दिवसीय सियोल दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ करेंगे संवाद
IIAS के प्रथम भारतीय अध्यक्ष के रूप में वैश्विक मंच पर भारत और राजस्थान के प्रशासनिक मॉडल रखे
19 नवंबर को सम्मेलन की थीम पर आधारित सियोल डिक्लेरेशन पर भी करेंगे हस्ताक्षर
20 नवंबर को समापन सत्र की अध्यक्षता के साथ समाप्त होगा मुख्य सचिव का सियोल सम्मेलन कार्यक्रम.
दक्षिण कोरिया दौरे के पहले दिन 17 नवंबर को मुख्य सचिव रिसर्च एडवाइजरी कमेटी और IIAS की फाइनेंस कमेटी की बैठकों में शामिल होंगे. वे ग्रीस के प्रतिनिधि डॉ. वासिलिस एक्सार्कोस के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके अलावा कोरिया की कोंकुक यूनिवर्सिटी के नेतृत्व और चीन के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बैठक प्रस्तावित है. इस दिन वे IIAS की काउंसिल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन और जनरल असेंबली की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. साथ ही AGPA की स्टीयरिंग कमेटी को संबोधित करेंगे.
18 नवंबर को सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को मुख्य सचिव संबोधित करेंगे. इस सत्र में कोरिया की नेशनल असेंबली के स्पीकर जियोंग-सिक चो और गृह एवं सुरक्षा मंत्री हो जंग यून भी शामिल होंगे. इसके बाद वे मेजबान देश कोरिया के प्लेनरी सेशन में हिस्सा लेंगे. इसी दिन IIAS गवर्नेंस इंडेक्स पर आयोजित विशेष सत्र, IIAS कम्युनिकेशंस टीम के साथ बैठक और बहरीन के प्रतिनिधि डॉ. राना एल खलीफा के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम है. वे IIAS लेगेसी प्रोजेक्ट की बैठक और स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे.
19 नवंबर को मुख्य सचिव सियोल डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर करेंगे. यह घोषणा सम्मेलन की थीम 'Growth for Society: Collaborative Governance, Social Innovation and Social Values' पर आधारित है. इस दिन सिंगापुर की नानयांग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. लियू होंग नानयांग के व्याख्यान में भी शामिल होंगे. कोरिया में भारत के राजदूत के साथ मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. शाम को वे सम्मेलन के गाला डिनर में शामिल होंगे.
दौरे के अंतिम दिन 20 नवंबर को मुख्य सचिव सियोल स्थित नेशनल म्यूजियम का दौरा करेंगे. इसके बाद IIAS की नवनियुक्त महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. डायना स्टिर्बू के साथ बैठक करेंगे. वे सम्मेलन के समापन एवं विदाई सत्र की अध्यक्षता भी करेंगे.
गौरतलब है कि वी. श्रीनिवास IIAS के प्रथम भारतीय अध्यक्ष हैं. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उनकी भागीदारी राजस्थान और भारत के प्रशासनिक अनुभव, नवाचार, संस्थागत सुधार और सुशासन की पहल को वैश्विक स्तर पर साझा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.