महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा शिकंजा, विदेश से संचालित नेटवर्क पर कार्रवाई; 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)  ने महादेव Online सट्टा एप पर बड़ी कार्रवाई की है. 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की. महादेव एप के Panel Operators के ठिकानों पर  तलाशी हुई. मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई हुई. छापेमारी में Online सट्टेबाजी के पैनल चलते मिले. CBI ने मौके पर चल रहे सट्टेबाजी पैनल ध्वस्त किए. 

मोबाइल फोन, Digital Devices और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए. म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क से जुड़े सबूत मिले. सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पण के बाद 1 नवंबर को गिरफ्तार किया था. रायपुर की विशेष CBI अदालत ने 8 दिन की पुलिस रिमांड दी थी. 12 नवंबर को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेगा. 

महादेव एप के खिलाफ CBI ने 2 FIR दर्ज की हैं. Online सट्टेबाजी का नेटवर्क विदेश में बैठे मुख्यालय से संचालित होता था. भारत में Panel Operators के जरिए पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था. दूसरों के नाम पर खुलवाए खातों में सट्टेबाजी की रकम जमा होती थी. 

हवाला के जरिए सट्टेबाजी का मुनाफा विदेश भेजा जाता था. विदेश में बैठे अन्य फरार आरोपियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है. नेटवर्क से जुड़े सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है. CBI ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सट्टेबाजी के लिए बैंक खाता, सिम या पहचान पत्र किसी को न दें.