झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

झालावाड़: झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई हुई है. सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के महाप्रबंधक को रिश्वत लेते पकड़ा है. महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे निरीक्षक मस्तराम मीणा को गिरफ्तार किया गया है. 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

दवाई सप्लाई के करीब 15.32 लाख रुपये के बकाया भुगतान का मामला है. 9.19 लाख रुपये के चेक पर साइन करने की एवज में रिश्वत मांगी. बकाया भुगतान की राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप है. पहले 25 हजार रुपये देने पर सहमति हुई थी, ट्रैप में 15 हजार रुपये लेते पकड़ा है.

एसीबी चौकी झालावाड़ की टीम ने कार्रवाई की है. DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई हुई है. पुलिस निरीक्षक साजिद खान के नेतृत्व में ACB टीम की कार्रवाई हुई है. आरोपी मस्तराम मीणा से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है.