जयपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री को हमारा प्रधानमंत्री बोलते हैं. अगर मोदी हमारे प्रधानमंत्री है, फिर आपका प्रधानमंत्री कौन है? कांग्रेस पर तंज कसते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि कोई इटली को मानेगा क्या ?'
कांग्रेस लोकतंत्र का अपमान करती है. अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा का प्रधानमंत्री कौन है ? सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री कौन है ? इनका कोई अलग से प्रधानमंत्री है क्या ? कांग्रेस को जनादेश का सम्मान करना चाहिए है. हम विपक्ष में रहे, तब हमने लोकतंत्र का सम्मान किया.
हमारे नेताओं ने इंदिरा गांधी को अपना प्रधानमंत्री बताया. इन लोगों के मुंह से क्यों नहीं निकलता कि मोदी हमारे प्रधानमंत्री है ? ये लोग सदन में बोलते हैं किआपका प्रधानमंत्री, खड़गे और कांग्रेस नेता सदन में बोलते हैं-आप का प्रधानमंत्री.