भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस अवसर पर अन्होंने कहा कि आज हम यहां 'सेवा संकल्प अभियान' पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं. यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के साथ शुरू हुआ था. 

पिछले 25 सालों में, उन्होंने जनसेवा से राष्ट्रसेवा की ओर बढ़ने के मंत्र को अपनाते हुए सेवा का यह सफर लगातार जारी रखा. हम प्रधानमंत्री के पूरे कार्यकाल को इस नज़रिए से देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने पहले दिन से ही अपने मार्गदर्शक सिद्धांतों और लक्ष्यों को ठोस संकल्पों और वास्तविक उपलब्धियों में सफलतापूर्वक बदला.

मेरी सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा हुई. बीजेपी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. पीएम मोदी ने आम लोगों के जीवन में परिवर्तन की कोशिश की. पीएम मोदी ने लोगों को निराशा से निकाला. 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला. 

नितिन नवीन ने आगे कहा कि पहले देश में अंधकातम्रमय माहौल था. आज भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है. भारत की साख में बढ़ोतरी हुई है. भारत के प्रभुत्व और सम्मान पीएम के नेतृत्व में बढ़ा है. 37 देशों ने पीएम को सर्वोच्च सम्मान दिया. ये भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है.

उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को स्वच्छता अभियान करेंगे. मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा के माध्यम से अभियान शुरू होगा. विकसित भारत जैसे विषय रहेंगे. सभी स्कूलों में एक माह ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता होंगी. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रमाण पत्र देंगे.