भीलवाड़ा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा दौरे पर हैं. नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी. सीएम भजनलाल का रोड शो के दौरान जगह जगह स्वागत हो रहा है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फर्स्ट इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि भीलवाड़ा में हमेशा भाजपा का बोर्ड बनता आया है. हम डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन में जोड़ेंगे. हमने वन स्टेट वन इलेक्शन के लिए काम किया.
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भीलवाड़ा-उदयपुर दौरे पर रहेंगे. सुबह 10:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए. सुबह 11:55 बजे भीलवाड़ा के पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे. दोपहर 12 बजे दूधाधारी गोपाल मंदिर परिसर से रोड शो शुरू किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संगठनात्मक बैठक लेंगे.
फिर इसके बाद भीलवाड़ा से उदयपुर के लिए रवाना होंगे. उदयपुर पहुंच सीएम भजनलाल शर्मा अपराह्न 4 बजे रोड शो करेंगे. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल सूरजपोल चौराहा से रोड शो शुरू करेंगे. शाम 5 बजे हॉवर्ड जॉन्सन बाय विंड्हाम पर संगठनात्मक बैठक लेंगे. बैठक के बाद शाम 7:25 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर पहुंचेंगे.