दिल्ली के जंतर-मंतर में CJP का हिंसक प्रदर्शन, पैरा मिलिट्री, पुलिस के कई जवान घायल

दिल्ली के जंतर-मंतर में CJP का हिंसक प्रदर्शन, पैरा मिलिट्री, पुलिस के कई जवान घायल

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर में CJP का प्रदर्शन हिंसक हो गया है. पुलिस की 15-20 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया है. पैरा मिलिट्री, पुलिस के कई जवान घायल है. वहीं कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल है.

CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान आया है. दिल्ली में CJP के प्रदर्शन ने हिंसक रूप लिया है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप है.

प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. अब तक करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारियों पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.