CM भजनलाल शर्मा ने विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतू परिवारों को दी घर की सौगात, कहा- राजस्थान की सामाजिक न्याय में एक स्वर्णिम अध्याय आज शुरू हुआ

जयपुर: विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमन्तू परिवारों के परिवारों को भूखण्ड/फ्लैट आवंटन समारोह संविधान क्लब में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया है. खुशियों की चाबी मेरा आवास, मेरा अधिकार' की भावना के साथ आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी को खुशियों की चाबी सौंपी. 

आवासविहीन परिवारों को भूखण्ड/फ्लैट की चाबी सौंपी गई. 473 परिवारों को आवास की चाबी दी. इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी के पैर छुए. घुमंतू और अर्द्धघुमन्तू परिवार की बुजुर्ग महिला के पैर छुए. सीएम भजनलाल शर्मा ने बुजुर्ग महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ दिन है. आज से 10-12 साल पहले क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास ने इस अभियान को छेड़ा था. जिसके पास घर नहीं हो सर्दी, गर्मी, बारिश में उसका जीवन कैसा होता होगा ? जिन लोगों ने सबसे ज्यादा राज किया उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया.

लेकिन इस सोच को प्रधानमंत्री मोदी ने साकार कर दिखाया. राजस्थान की सामाजिक न्याय में एक स्वर्णिम अध्याय आज शुरू हुआ. सड़क किनारे, तालाब किनारे, मेला ग्राउंड में  यहां-वहां, उनके बच्चों के परवरिश, उनके बच्चों की शिक्षा, हमारी सरकार ने कहा कि आपको इनका पट्टा भी देंगे और आपके बच्चों को शिक्षा भी देंगे.

समाज की छोटी छोटी आवश्यकताओं को पूरी करता था. खेती में काम आने वाले उपकरण, घर में काम आने वाले बरतन बनाता है. समाज देश के लोगों की आवश्यकताओं को पूरी करता है. प्रधानमंत्री के अंत्योदय की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. 

कांग्रेस ने कुर्सी, भ्रष्टाचार के अलावा प्रदेश और देश में कुछ नहीं किया. जयसिंहपुराखोर में 472 फ्लैट मिलेंगे. कोटा और जोधपुर में भी फ्लैट बनकर तैयार हैं. 838 भूखंड और 106 फ्लैट आवंटित हो चुके हैं. 22790 पट्टे वितरित किए जा चुके हैं. जालोर में छात्रावास का काम शुरू हो गया है.