मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- बिजली में राजस्थान आत्मनिर्भर, हमारी सरकार आते ही हमने पानी के लिए काम किया

सीकरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी दौरे पर है. जहां उन्होंने खाटू धाम में कार्यकर्ताओं संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया. स्वच्छता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी जोर दिया. लोकल व्यापारियों से खरीददारी की बात भी पीएम ने की. राजस्थान में अलग-अलग फसल की पैदावार होती है. 

मेथी,जीरा,मक्का,ईसबगोल सहित कई फसल राजस्थान में अधिक होती है. दुबई से अच्छा खजूर जैसलमेर में होता. राजस्थान के किसानों को इससे फायदा होता है. राजस्थान में पानी की समस्या थी. हमारी सरकार आते ही हमने पानी के लिए काम किया. आने वाले समय में राजस्थान में पानी की दिक्कत नहीं होगी. बिजली में राजस्थान आत्मनिर्भर है. राजस्थान बिजली लेने वाला नहीं देने वाला बना है. शेखावाटी में बहुत संभावनाएं हैं. कोटपूतली से सीधे किशनगढ़ एक्सप्रेस-वे बन रहा हैं.     

कांग्रेस वाले सोचने पर मजबूरः
इसके अलावा शेखावाटी में कई एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं. हवेलियों को चिह्नित करके संरक्षण दिया गया हैं. 10 दिसंबर को प्रवासी सम्मलेन कर्मभूमि से मातृभूमि राजस्थान को आगे बढ़ाने का काम हैं. 8 दिसंबर को शेखावाटी के सभी सेठ साहूकार हवेलियों के संरक्षण में एक कदम आगे बढ़ाएंगे. 1,93,000 नियुक्ति दे चुके है और इसी क्रम में प्रकियाधीन हैं. कांग्रेस वाले सोचने पर मजबूर हैं, भर्तियों का कैलेंडर निकाल दिए हैं. युवाओं के सपने बढ़ाने का काम कर रहे है.