जयपुरः प्रदेश के बांधों में जलस्तर की वर्तमान स्थिति जारी की गई है. पिछले 24 घंटे में दो बड़े बांध लबालब हुए है. लबालब बांधों की संख्या 7 से बढ़कर 9 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान 7 सूखे बांधों में पानी आया है.
इस मानसून अब तक 4 बांध लबालब हो चुके है. बांधों में 24 घंटे के दौरान 34.3 एमक्यूएम पानी आया है. प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 46.94 प्रतिशत पानी आया. हालांकि पिछले साल से हमारे बांधों में 24 प्रतिशत पानी कम हुआ है.