CJP हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की, बवाल और गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दर्ज हुई FIR

CJP हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की, बवाल और गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद मार्च का ऐलान किया था. इस दौरान कई जगहों पर हिंसा भी देखी गई थी. इस हिंसा में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं. अब मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी वापस लौट आए हैं. तो वहीं, दिल्ली पुलिस संसद मार्च के दौरान हंगामे पर सख्त हो गई है. इस मामले में कई FIR दर्ज की गई. 

आपको बता दें कि CJP हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. बवाल और गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में FIR दर्ज हुई. दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में FIR दर्ज की. दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की. पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी. आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर में CJP का प्रदर्शन हिंसक हो गया है. पुलिस की 15-20 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया है. पैरा मिलिट्री, पुलिस के कई जवान घायल है. वहीं कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल है.

CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान आया है. दिल्ली में CJP के प्रदर्शन ने हिंसक रूप लिया है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप है.प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. अब तक करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारियों पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.