राजस्थान के अधिकांश भागों में शुष्क पश्चिमी हवाएं प्रभावी, 11 सितंबर को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

राजस्थान के अधिकांश भागों में शुष्क पश्चिमी हवाएं प्रभावी, 11 सितंबर को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

जयपुरः प्रदेश के मौसम की ताजा अपडेट आई है. राज्य के अधिकांश भागों में शुष्क पश्चिमी हवाएं प्रभावी है. 11 सितंबर को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर सहित कोटा संभाग के कुछ भागों में 11 सितंबर से हल्की मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होगा.     

12 से 15 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. 13-14 सितंबर को कोटा संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में 13 से 15 सितंबर को छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.