जयपुरः राजस्थान के 6 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पश्चिम पश्चिमी राजस्थान के ऊपर आज भी परिसंचरण तंत्र बना है. वहीं मानसून की ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति में गुजर रही है. ऐसे में आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है.
आगामी 6 दिनों तक पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में तेज से भारी बारिश की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में 2 से 4 सितंबर के बीच कमी रहेगी. वहीं आगामी 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर एरिया बनेगा. जिसके प्रभाव से 4 से 7 सितंबर के दौरान दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश होगी.