करौली: रिश्तों को तार-तार करने वाली जघन्य वारदात हुई. जहां पति ने गला रेंत कर पत्नी की हत्या कर दी. गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की जान ले ली. विवाहित चार-पांच दिन पूर्व ही पीहर से ससुराल आई थी.
मृतका निरमा देवी मासलपुर थाना क्षेत्र के बर्बटपुरा निवासी थी. मृतका के पति राजेंद्र गुर्जर पर हत्या का आरोप है. पुलिस ने मृतका का शव हिंडौन अस्पताल मोर्चरी में रखवाया.