रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को मिलेगा यात्रा बीमा, महज 45 पैसे प्रति यात्री प्रीमियम... 10 लाख तक कवरेज

जोधपुरः रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी यात्रा बीमा मिलेगा. 27 अक्टूबर 2026 से नई सुविधा लागू होगी. महज 45 पैसे प्रति यात्री प्रीमियम देकर बीमा ले सकेंगे. रेल दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण स्थायी दिव्यांगता पर 10 लाख तक कवरेज मिलेगा. स्थायी आंशिक दिव्यांगता पर 7.5 लाख रुपए तक का बीमा. 

अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार खर्च के लिए 2 लाख तक का प्रावधान है. शव परिवहन के लिए 10 हजार रुपए तक की सहायता मिलेगी. अब तक मुख्य रूप से ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को सुविधा मिलती थी. पीआरएस आरक्षण काउंटरों पर भी वैकल्पिक बीमा चुनने का अवसर मिलेगा.      

बीमा लेना पूरी तरह वैकल्पिकः
बीमा लेने के लिए मोबाइल नंबर देना और डिजिटल भुगतान अनिवार्य है. यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और क्यूआर कोड से भुगतान कर सकेंगे. कन्फर्म और आरएसी टिकटों पर योजना लागू होगी, बीमा लेना पूरी तरह वैकल्पिक है.