Anita Choudhary Murder Case : गुलामुद्दीन के साथ चल रही मुंबई में पड़ताल, पॉलोग्राफी टेस्ट के बाद सच आएगा सामने

जोधपुर: बहुचर्चित अनीता चौधरी हत्याकांड मामले में पुलिस हर हाल में उस तीसरे आदमी की भूमिका को खोजने में जुटी है जिसकी इर्द- गिर्द पूरा मामला घूम रहा है. इसी कारण मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जा रहा है. 

गुलामुद्दीन ने कितना झूठ बोला है और कितना सच उसका खुलासा तो होगा ही लेकिन साथ ही, कई प्रश्नों के उत्तर भी मिल जाएंगे और इसमें शामिल लोगों के बारे में भी सच सामने आ सकेगा. उधर इस मामले में अभी तक परिजनों ने पोस्टमार्टम के बावजूद अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं उठाया है, वह 1 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी को लेकर धरना दे रहे हैं. 

आज माना जा रहा है कि धरने प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांग को मजबूत करेंगे और संभावत आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल भी आज धरने पर आ सकते हैं. मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को लेकर मुंबई गई जोधपुर की पुलिस टीम हर उन पहलू और स्थान पर पड़ताल कर रही है जहां- जहां गुलामुद्दीन मुंबई में गया था तथा कहां पर पनाह ली थी, कहां अंगूठी कहां बेची थी और क्या कोई गहरा राज मुंबई में छुपा है. 

उसको लेकर टीम के आने के बाद ही खुलासा होगा. फिलहाल हर किसी की नजर गुलामुद्दीन की पोलोग्राफी टेस्ट के रिजल्ट पर रहेगी. उल्लेखनीय है कि, पॉलीग्राफ जिसे अक्सर गलत तरीके से झूठ पकड़ने वाला परीक्षण कहा जाता है.