कारगिल विजय दिवस: द्रास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले-दुनियाभर में भारतीय जवानों की हुई सराहना

कारगिल विजय दिवस: द्रास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले-दुनियाभर में भारतीय जवानों की हुई सराहना

द्रास (लद्दाख): कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ आज मनाई जा रही है. द्रास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. दुनियाभर में भारतीय जवानों की सराहना हुई. जवानों ने असंभव को भी संभव कर दिया. करगिल युद्ध में दुनिया ने भारत का साहस देखा. कठिन हालातों में अदम्य साहस का परिचय दिया. ऑपरेशन सिंदूर में भी सेना का साहस दिखा. 546 जवानों ने अपना बलिदान दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध स्मारक के वर्चुअल पोर्टल का उद्घाटन किया. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत माता के उन जांबाज सपूतों को नमन करता हूं, जो मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में पीछे नहीं हटे.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध केवल भारत की सैन्य और कूटनीतिक विजय नहीं थी बल्कि वह एक ऐसा क्षण था, जब पूरी दुनिया ने भारतीय सैनिकों का अदम्य साहस देखा, उनका शौर्य देखा.

कारगिल युद्ध के समय भारतीय जवानों की वीरता ने ऐसा इतिहास रचा था, जो हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने हमेशा अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है. हमने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का एक वर्ष पूरा किया है. ऑपरेशन के दौरान हमारी जांबाज सेना के जवानों और अधिकारियों ने आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा जवाब दिया है, जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे.

भारत पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब उसकी कल्पना से कहीं अधिक कठोर तरीके देने की क्षमता रखता है. मैं इस मंच से यह साफ संदेश देना चाहता हूं कि भारत की संप्रभुता की ओर बढ़ने वाला हर नापाक कदम का यही अंजाम होगा.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा इरादा साफ है कि अब पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी. अगर कोई बातचीत होगी भी, तो सिर्फ PoK पर होगी, जो भारत का हिस्सा है जिसपर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है.