राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- हर बार BJP सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न, हादसों से पहले रोकथाम नहीं... उसके बाद होती है बयानबाजी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- हर बार BJP सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न, हादसों से पहले रोकथाम नहीं... उसके बाद होती है बयानबाजी

नई दिल्लीः नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हर बार BJP सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न, हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उसके बाद बयानबाजी होती है. कुछ छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती है और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते है. सत्य निकेतन में छात्रों से भरी इमारत का गिरना कोई अकेली त्रासदी नहीं है.     

पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई. हौज रानी में आग ने 22 जानें ले ली. हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं. और हर बार कार्रवाई गायब रहती है. 12 साल में ये सरकार दुनियाभर की बातें करके आपको गोल-गोल घुमाती रही. लेकिन मुद्दे की बात नहीं की. दिल्ली में "ट्रिपल इंजन" सरकार है तो अब किस बात से लाचार है ?