गुलाबी नगर का लेपर्ड लैंडस्केप देश में संरक्षण का मजबूत मॉडल बनकर उभरा ! झालाना, आमागढ़, बीड़ पापड़ और नाहरगढ़ में बढ़ी तेंदुओं की मौजूदगी

गुलाबी नगर का लेपर्ड लैंडस्केप देश में संरक्षण का मजबूत मॉडल बनकर उभरा ! झालाना, आमागढ़, बीड़ पापड़ और नाहरगढ़ में बढ़ी तेंदुओं की मौजूदगी

जयपुर : गुलाबी नगर जयपुर का लेपर्ड लैंडस्केप देश में संरक्षण का मजबूत मॉडल बनकर उभरा है. झालाना, आमागढ़, बीड़ पापड़ और नाहरगढ़ में तेंदुओं की मौजूदगी बढ़ी है. 60 से अधिक तेंदुओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

वन विभाग की सतत निगरानी से संरक्षण प्रयासों को मजबूती मिली है. 1926 हेल्पलाइन से वन्यजीव सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हुई है. कैमरा ट्रैप नेटवर्क से जंगल की गतिविधियों का सटीक रिकॉर्ड मिल रहा है. गर्मी के मौसम में वाटर पॉइंट प्रबंधन पर विशेष फोकस किया है.

सोलर पंप और टैंकरों से जल स्रोतों को जीवंत रखा गया है. मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने को लगातार फील्ड पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है. हालांकि प्रे-बेस की कमी अभी भी संरक्षण की बड़ी चुनौती है. चीतल शिफ्टिंग और प्रे बेस बढ़ाने पर भविष्य की उम्मीद टिकी है.