झालावाड़: झालावाड़ पुलिस ने बड़ा एक्शन करते हुए अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. 10 लड़कियां को मुक्त कराया है 7 नाबालिग सहित पीड़िताओं का रेस्क्यू किया गया है.
नौकरी का झांसा देकर गिरोह बच्चियों को मुंबई में देह व्यापार में धकेलता था. मानव तस्करी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. 1 आरोपी डिटेन किया गया है. फर्जी दस्तावेज बनाकर नाबालिगों की उम्र बढ़ाने का खुलासा हुआ है. मुंबई, बूंदी और टोंक पुलिस के सहयोग से सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया है.
दलाल खरीद-फरोख्त की रकम का बड़ा हिस्सा खुद हड़पते थे. डिजिटल डिवाइस से अहम सबूत मिले हैं, गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी है. पीड़ित लड़कियों को दोबारा तस्करी में धकेलने की साजिश नाकाम हुई. SP अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस की बड़ी सफलता मिली. मानव तस्करी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हुई है.