बालोतराः बालोतरा के समदड़ी में बड़ा हादसा हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई. समदड़ी जंक्शन के समीप मध्य रात्रि पटरी पर दो शव कटे हुए मिले. सूचना पर GRP पुलिस मौके पर पहुंची. मौका स्थिति का जायजा लिया गया. शवों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया.
मालगाड़ी से कटे मृतक की शिनाख्त प्रवीण व पूनम निवासी धीरा थाना सिवाना के रूप में हुई. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया. GRP थानाधिकारी हीरालाल भील ने जानकारी दी.